जितवारपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपित विकास उर्फ जिला राय ने कोर्ट में किया सरेंडर, जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 10:51 PM

विज्ञापन

हत्या व मृतक पुत्र व एक रिश्तेदार को गोली से जख्मी करने वाले आरोपित विकास राय उर्फ जिला राय ने गुरुवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया

विज्ञापन

समस्तीपुर.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ वार्ड 17 में बीते 8 जून को हुए भूमि विवाद में सरेआम फायरिंग कर बुजुर्ग सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या व मृतक पुत्र व एक रिश्तेदार को गोली से जख्मी करने वाले आरोपित विकास राय उर्फ जिला राय ने गुरुवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आरोपित विकास उर्फ जिला राय मुफस्सिल थाना कांड संख्या 199/24 का मुख्य अभियुक्त है. पिछले 8 जून को आरोपित ने भूमि विवाद में जितवारपुर चौथ वार्ड 17 में पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त बुजुर्ग रेल कर्मी देवनारायण राय की गोली मारकर हत्या कर दी. उस दौरान मृतक के पुत्र व एक रिश्तेदार को भी गोली से जख्मी कर दिया था. घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार था. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी. इसी क्रम में पिछले दस जून को पुलिस ने इस घटना के दो प्राथमिक अभियुक्त उक्त आरोपित की मां किरण देवी व फूफा रामप्रीत राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, घटना के संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश अब तक जारी है. आरोपित विकास उर्फ जिला राय को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ वार्ड 17 में बीते 8 जून को भूमि विवाद में हुए फायरिंग व हत्या मामले में जितवारपुर चौथ निवासी मृतक 70 वर्षीय सेवानिवृत रेलकर्मी देवनारायण राय की पुत्र वधु शत्रुध्न राय की पत्नी प्रिया कुमारी ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें पड़ोस के रहने वाले स्व. रामाश्रय राय के पुत्र शत्रुध्न राय और सतेंंद्र राय, शत्रुध्न राय के पुत्र विकास उर्फ जिला राय, पत्नी किरण देवी, सतेंद राय की पत्नी जयमंती देवी, पुत्र नीतिश कुमार उर्फ भोला यादव, जितवारपुर निजामत वार्ड 19 निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र रामप्रीत राय, उसकी पत्नी उषा देवी, पुत्र मनीष कुमार समेत परिवार के 13 लोगोंं को नामजद किया. इसमें अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन