Samastipur News:सिंघिया में अनियंत्रित ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौत, जाम
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Nov 2025 6:40 PM
थाना क्षेत्र के कलाली चौक के नजदीक शनिवार को अनियंत्रित ट्रक ने आठ वर्षीय बच्चे को रौंद डाला. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
Samastipur News:सिंघिया : थाना क्षेत्र के कलाली चौक के नजदीक शनिवार को अनियंत्रित ट्रक ने आठ वर्षीय बच्चे को रौंद डाला. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. सिंघिया-रोसड़ा-सिंघिया-लहेरियासराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक बच्चे की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के 18 नंबर वार्ड के रौनक कुमार सिंह उर्फ किट्टू (8) के रूप में हुई है. वह स्थानीय निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का पुत्र था. बताया जा रहा है कि बच्चा कलाली चौक के पास सड़क किनारे था. तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना इतनी भीषण थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने की पुलिस पदाधिकारी ज्योति कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन मौके पर पहुंचे. परिजनों से बातचीत की. मामले को शांत करने का प्रयास किया. हालांकि, वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाजार क्षेत्र में ट्रकों की मनमानी और तेज रफ्तार आवाजाही पर भारी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने मांग रखी कि बाजार में भारी वाहनों के लिए सख्त ट्रैफिक नियम लागू किये जाये. ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके. गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा. बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही एक नियम बनाया जायेगा. प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से परिजनों और ग्रामीणों से लंबी बातचीत की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










