एक पार्टी की सेक्रेटरी लिखी नीली बत्ती वाली गाड़ी से दो सौ लीटर शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 11:39 PM
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भट्टी चौक से रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली ग्रामीण सड़क के डोमरिया चौर के समीप पीसीसी सड़क के किनारे से एक गाड़ी बरामद की गई है
कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भट्टी चौक से रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली ग्रामीण सड़क के डोमरिया चौर के समीप पीसीसी सड़क के किनारे से एक गाड़ी बरामद की गई है. जिसमें नीली बत्ती के साथ एक पार्टी की सेक्रेटरी का भी जिक्र किया गया है. यह इनोवा फर्जी बंगाल नंबर कार का नंबर प्लेट लगा हुआ है. जिसकी डिकी में प्लास्टिक की बोरी में रखी गई 750 एमएल की भूटान निर्मित ब्लैक माउंट विदेशी शराब बरामद की गई है. जिसकी कुल 207 लीटर बताई गई हैं. स्थानीय थाने के पीटीसी अजय कुमार को एक संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिली. जिसके बाद दलबल के साथ वाहन का पीछा किया. जहां शराब कारोबारी सड़क से गुजर रहा था. चिलमील का पेड़ आंधी में गिरे रहने से रास्ता बंद पाया .जिसके बाद गाड़ी छोड़ कर सभी कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के बिशनपुर थाने की 112 की टीम पूर्व से इस वाहन की पीछा कर रही थी .जो कल्याणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी थी . इसी के निशान देही पर कल्याणपुर थाने के पीटीसी अजय कुमार ने पीछा कर शराब बरामद किया है . जिसका कीमत लगभग दो लाख से अधिक की बताई गई है. इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतीश चन्द्र धारिया ने बताया कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस शराब कारोबारी खोज में जुट गई है. जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










