Samastipur News:भारत के दो रत्न सुभाष व गांधी का हुआ लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:भारत के दो रत्न सुभाष व गांधी का हुआ लोकार्पण

भारत के दो रत्न सुभाष एवं गांधी का तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति के बैनर तले राष्ट्र स्तरीय कवि सम्मेलन में लोकार्पण किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली की शिक्षिका आचार्य अर्चना चौधरी अर्पण के नव प्रकाशित काव्य भारत के दो रत्न सुभाष एवं गांधी का तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति के बैनर तले राष्ट्र स्तरीय कवि सम्मेलन में लोकार्पण किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुंवर तमिलनाडु से आकर अपनी सहभागिता दी. गीतकार ईश्वर करुण, डॉ. सचिदानंद पाठक, डीपीएस स्कूल के निदेशक राजीव कुमार, आयोजन समिति के संस्थापक सह संरक्षक सीताराम शेरपुरी, आनंद जायसवाल, मिन्टू कुमार झा, प्रो सत्यसंध भरतद्वाज, श्रीराम राय, राजेन्द्र, रंजना लता, सौरभ वाचस्पति, हरिशंकर राय एवं अरबिंद कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से पुस्तक का लोकार्पण किया. काव्य ग्रंथ को कवयित्री अर्चना ने अपनी मां स्व. सरस्वती देवी एवं पिता स्व. जयदेव को समर्पित किया. इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को काव्य रुप दिया गया है. सम्पूर्ण काव्य देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता की भावना से ओत – प्रोत है. कवयित्री ने अपने सम्बोधन में क्रांति और शांति दोनों को मानवता एवं राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक बताया. अध्यक्षता सीताराम शेरपुरी ने की. संचालन नेहा राज ने किया. कवि सम्मेलन में दूर-दूर से आए कवियों ने अपने जादुई अंदाज में हास्य कविता प्रस्तुत कर लोगों को खूब लोटपोट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन