Samastipur News:कुहासे को लेकर ट्रेनों की थमेगी रफ्तार, पटाखा सिग्नल की भी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:कुहासे को लेकर ट्रेनों की थमेगी रफ्तार, पटाखा सिग्नल की भी व्यवस्था

कुहासे को लेकर रेलवे ट्रैकों की निगरानी की व्यवस्था शुरू हो गई है. अभियंत्रण विभाग की ओर से पेट्रोलिंग की जा रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : कुहासे को लेकर रेलवे ट्रैकों की निगरानी की व्यवस्था शुरू हो गई है. अभियंत्रण विभाग की ओर से पेट्रोलिंग की जा रही है. वहीं परिचालन विभाग ने भी पटाखा सिग्नल की व्यवस्था कर दी है. होम सिग्नल से लेकर यह व्यवस्था रहेगी. जिस कारण घने कोहरे के दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की निगरानी की जा सकेगी. होम सिग्नल, डिस्टेंस सिग्नल, रिले पैनल आदि जगहों पर पटाखा सिग्नल की व्यवस्था की गई है. जंक्शन परिचालन विभाग के अनुसार कुहासे को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के लिए गाइडलाइन दिया गया है. बताते चलें कि भोला टॉकीज से कुछ दूरी पर समस्तीपुर जंक्शन का होम सिग्नल स्थित है. जबकि यार्ड क्षेत्र से 1200 मीटर की दूरी तक डिस्टेंस सिग्नल है. दूसरी ओर घने कुहासे को लेकर रेलवे ने दिसंबर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं कहीं के फेरों में कमी आई है. जो कि मार्च माह तक जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन