Samastipur News:चुनाव को लेकर सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 01 Nov 2025 6:50 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एंव पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सभी सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एंव पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सभी सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. पहला चरण 3 नवंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, और सरायरंजन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण रेलवे ऑडिटोरियम, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर में होगा. वहीं दूसरा चरण 3 नवंबर, 2025 को दोपहर 12:00 बजे से शिवाजीनगर, विभूतिपुर और रोसड़ा (अजा) विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण भी उसी स्थल पर आयोजित किया जाएगा. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन