Railway News: ट्रैक व प्वाइंट मैन को मिले पदोन्नति का अवसर : ईसीआरकेयू

Updated at : 21 Feb 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Railway News: ट्रैक व प्वाइंट मैन को मिले पदोन्नति का अवसर : ईसीआरकेयू

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री केके मिश्रा के नेतृत्व में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री केके मिश्रा के नेतृत्व में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समस्तीपुर मंडल में केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने अध्यक्षता की. संबोधित करते हुए सबसे पहले ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन को गुप्त मतदान में एक बार फिर प्रथम स्थान दिलाने के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक 27-28 जनवरी को चेन्नई में हुई. इसमें यह निर्णय लिया गया था कि 21 फरवरी को पूरे भारतीय रेल में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जायेगा. फेडरेशन की मुख्य मांग रेलवे में खाली पड़े पदों काे भरने, निजीकरण, निगमीकरण एवं आउट सोर्सिंग पर अविलंब रोक लगाने, रेलवे की जर्जर कॉलोनी की जगह नये रेल आवास का निर्माण, यूपीएस की कमियों का अविलंब दूर करने, ट्रैक मैन एवं प्वाइंट मैन को 4200 ग्रेड में पदोन्नति का अवसर प्रदान करने, प्वाइंट मैन, ट्रैक मैन, सिगनल व टेलीकाम कर्मचारियों सहित सभी रेल कर्मचारी के लिए 8 घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने, रनिंग कर्मचारियों के रनिंग भत्ता में 25 % की वृद्धि, वर्षों से लंबित कैडर रिस्ट्रकरिंग लागू कर रेलकर्मियों को पदोन्नति का अवसर प्रदान करने की मांग शामिल हैं. कार्यक्रम को लोको शाखा से सुशील कुमार, कारखाना स्टोर शाखा सचिव अमरजीत कुमार, अजय यादव, मनीष कुमार मंजूर आलम, अजय शर्मा, मनाधार राम, देवाशीष भद्र, हरे राम, अमरेंद्र मिश्रा, अमरदीप ठाकुर, सीताराम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन