Samastipur: जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया

चैता उतरी पंचायत के काली स्थान परिसर में गुरुवार को भाजपा उतरी मंडल की बैठक हुई.
उजियारपुर : प्रखंड के चैता उतरी पंचायत के काली स्थान परिसर में गुरुवार को भाजपा उतरी मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय दास ने की। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय ने मोदी सरकार के 11 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में 11 साल बेमिसाल का नारा देते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दिया। वहीं भाजपा नेता चन्दन कुमार मिश्रा ने 11 साल बेमिसाल बताते हुए आजाद भारत में इसे स्वर्णिम काल बताया। मौके पर मनोज पांडेय, प्रमोद पांडेय, मदन पांडेय, राम किशोर पांडेय, निरंजन कुमार, मुरारी कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




