Samastipur News:अग्रिम आरक्षण के 16 घंटे सत्यापित खाता से ही होगी टिकट बुकिंग

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:अग्रिम आरक्षण के 16 घंटे सत्यापित खाता से ही होगी टिकट बुकिंग

ई-टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने अग्रिम आरक्षण अवधि के खुलने के दिन ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : ई-टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने अग्रिम आरक्षण अवधि के खुलने के दिन ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. यह नई व्यवस्था तीन चरणों में लागू की जायेगी. जिससे यात्रियों को धीरे-धीरे नई प्रक्रिया के अनुरूप ढलने का अवसर मिलेगा. पहले चरण में यह व्यवस्था 29 दिसंबर से लागू होगी. इसके तहत अग्रिम आरक्षण अवधि के दिन पर केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही आधार सत्यापन के बाद ई-टिकट बुक किये जा सकेंगे. शुरुआती चार घंटे ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. दूसरे चरण की शुरुआत 5 जनवरी से होगी. इस चरण में आधार सत्यापन पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक यानी कुल आठ घंटे तक ई-टिकट बुकिंग की जा सकेगी. इससे यात्रियों को पहले चरण की तुलना में अधिक समय मिलेगा. तीसरे और अंतिम चरण में 12 जनवरी से नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जायेगी. इसके बाद अग्रिम आरक्षण अवधि पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. लेकिन यह केवल आधार सत्यापन के बाद ही संभव होगी. आरक्षण केंद्रों से बुक होने वाले टिकटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहां पहले की तरह ही टिकट बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन