होम्योपैथिक दवा की आड़ में बन रही थी शराब, पुलिस की रेड में खुला पूरा खेल

Author Ankur kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर के कर्रख टेकना चौक पर पुलिस ने होम्योपैथिक दवा की आड़ में चल रहे अवैध शराब निर्माण के कारोबार का पर्दाफाश किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में शराब, दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: थाना क्षेत्र के कर्रख टेकना चौक पर पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक दवा की आड़ में चल रहे अवैध शराब निर्माण और बिक्री के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में शराब, होम्योपैथिक दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, रोसड़ा अनुमंडल के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजनाथ कुमार को सूचना मिली थी कि कर्रख टेकना चौक स्थित एक किराना दुकान के पीछे बने कर्कट के कमरे में अवैध शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है.

सूचना का सत्यापन होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी शुरू कर दी.

भागने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलमपुर तरकुरबा निवासी सुरेश महतो के रूप में हुई है.

कमरे से मिला बड़ा जखीरा

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से विदेशी शराब, होम्योपैथिक दवाएं और शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली. बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की है.

पुलिस दर्ज कर रही नेटवर्क की कड़ियां

मामले में एएसआई राजनाथ कुमार के प्रतिवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन