बरियाही घाट से शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
बरियाही घाट से शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बरियाही घाट के समीप वाहन चेकिंग दौरान पुलिस ने सुमो से 10 बोतल शराब जब्त की है. इसके साथ ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के बरियाही घाट के समीप वाहन चेकिंग दौरान पुलिस ने सुमो से 10 बोतल शराब जब्त की है. इसके साथ ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बरियाही घाट के समीप चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान शिवाजीनगर दिशा की ओर से आ रहे चार चक्का सुमो पुलिस चेकिंग को देख वापस भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से वाहन व उसमें बैठे तीन युवकों को पकड़ा गया. गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के बीच वाली सीट के नीचे काले रंग के एक बैग से 10 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गये तीनों युवक दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मो. इसराफिल, रोहित कुमार मुखिया व अजय कुमार मुखिया है. गाड़ी मालिक सहित पकड़े गये तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम, सिपाही ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन