Sports news from Samastipur:प्राण-प्रतिष्ठा के साथ तीन दिनी महा अनुष्ठान संपन्न

Published by : PREM KUMAR Updated At : 04 May 2025 10:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड के बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी धाम में 3 दिवसीय अनुष्ठान के साथ नन्दी की प्राण-प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ.

विज्ञापन

Sports news from Samastipur:खानपुर : प्रखंड के बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी धाम में 3 दिवसीय अनुष्ठान के साथ नन्दी की प्राण-प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ. मुख्य यजमान रामसेवक झा एवं पं. संजीव झा, पं. मणिकांत मिश्रा, पं. रामानंद मिश्र, पं. बादल झा, पं. पंकज मिश्रा ने 3 दिवसीय अनुष्ठान में पूजा-पाठ के बाद नन्दी के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा रविवार को संपन्न कराया. मौके पर भूषण झा, कामेश्वर झा, विजय कुमार चौधरी, चंदन कुमार झा, संतोष झा, सुमंत झा, कमलाकांत चौधरी, रामउदित चौधरी, जयराम चौधरी, दयानंद झा, रामबिलास चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, मनोज चौधरी, शुभम कुमार झुना, चंद्रभूषण चौधरी विक्की, दीपक कुमार चौधरी, गंगा प्रसाद चौधरी, अमरेश कुमार चौधरी, रामशंकर झा आदि उपस्थित रहे.

गया में खो-खो प्रतियोगिता को नियुक्त किये गये शारीरिक शिक्षक आदित्य

पूसा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बिहार में पहली बार खेलो इंडिया का सातवां संस्करण 15 मई तक पटना, गया, बेगूसराय, राजगीर एवं भागलपुर में होगा. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पूसा के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य को खो- खो संघ द्वारा गया में आयोजित प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि खो-खो की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बिपार्ड गया में 5 से 10 मई तक होना है. संस्थान की प्राचार्य डॉ. आकांक्षा कुमारी, व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता, मयूराक्षी मृणाल, मो. रिजवान, मो. मुन्ना, यशवंत कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, रंजन कुमार, रितेश कुमार, राम प्रवेश, विमलेश, सुनीता, किरण, शक्ति, रोहित आदि ने शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन