Samastipur News:हमारे दैनिक जीवन में ऊष्मागतिकी की कई भूमिका है : डा. शशि

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:हमारे दैनिक जीवन में ऊष्मागतिकी की कई भूमिका है : डा. शशि

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को अतिथि व्याख्यान माला का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को अतिथि व्याख्यान माला का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत से किया गया. वक्ताओं ने कहा कि व्याख्यान माला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विषयवस्तु के साथ-साथ वैज्ञानिक उपलब्धियों से अवगत करवाना है ताकि उनका चहुंमुखी विकास हो सके. अतिथि व्याख्यान माला का विषय ऊष्मागतिकी का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग था, जिसमें चार अतिथि वक्ताओं ने विषयवस्तु पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. वरीय प्राध्यापक डॉ. बीगन राम, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद, डॉ० कल्पना कुमारी व कामिनी भारती ने बहुत रोचक ढंग से छात्र-छात्राओं को विषयवस्तु से अवगत कराया. प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में ऊष्मागतिकी की कई भूमिकाएं हैं. ऊष्मागतिकी का उपयोग लगभग हर जगह, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, किया जाता है, चाहे आप किसी वाहन में हों, किसी वातानुकूलित अपार्टमेंट में आराम से बैठे हों, या रेफ्रिजरेटर से कोई अच्छा पेय पी रहे हों. बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि ऊष्मागतिकी के जनक, साडी कार्नोट, वाहन के आविष्कार में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, जो ऊष्मागतिकी के प्रमेयों और चक्रों की शुरुआत के बाद हमारे जीवन का एक अनिवार्य अंग बन गया है. मंच संचालन डॉ. कविता रावत ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर, डॉ. रीता चौहान, डॉ. उमाशंकर, डॉ आलोक कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ सर्वेश कुमार आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन