किराए के मकान में घुसकर छात्र को मारी गोली, हथियारबंद बदमाश फरार

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत जख्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ले में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक छात्र को उसके किराए के मकान में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur News: नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित शिक्षा भवन के समीप रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किराए के मकान में घुसकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल छात्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

घायल की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के विभौरा उत्तरी सिसौही निवासी 22 वर्षीय रंजीत शर्मा के रूप में हुई है. वह कई वर्षों से समस्तीपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

यह भी पढ़ें: टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में समस्तीपुर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस

कमरे में घुसकर की मारपीट, फिर चला दी गोली

पुलिस के अनुसार रंजीत शर्मा ने बताया कि रविवार शाम तिरहुत एकेडमी के पास उसकी गोलू नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. आरोप है कि इसी विवाद के बाद देर रात गोलू अपने तीन-चार हथियारबंद साथियों के साथ उसके किराए के मकान पर पहुंचा.

बदमाशों ने जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जो रंजीत को लग गई. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

मौके से मिला खोखा, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है.

यूट्यूब क्रिएटर समेत तीन की पहचान

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में फायरिंग की घटना में शामिल एक यूट्यूब क्रिएटर समेत तीन आरोपितों की पहचान कर ली गई है. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल छात्र के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन