ePaper

सात जुलाई तक होगी मध्यम से भारी बारिश

Updated at : 05 Jul 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
सात जुलाई तक होगी मध्यम से भारी बारिश

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से छह से 10 जुलाई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से छह से 10 जुलाई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. इसके प्रभाव से सात जुलाई की सुबह तक मैदानी एवं तराई के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल देखे जा सकते हैं. सात जुलाई की दोपहर के बाद हल्की-हल्की वर्षा संभावना बनी रहेगी. गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण जिलों में सात जुलाई की सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन