नाजिरपुर व अकहा में युवकों का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated at : 20 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
नाजिरपुर व अकहा में युवकों का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

प्रखंड की निकसपुर पंचायत के वार्ड 3 निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र बलराम कुमार( 21) की मौत किडनी फेल हो जाने के कारण दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान बुधवार को हो गई.

विज्ञापन

उजियारपुर : प्रखंड की निकसपुर पंचायत के वार्ड 3 निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र बलराम कुमार( 21) की मौत किडनी फेल हो जाने के कारण दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान बुधवार को हो गई. वह दिल्ली में रहकर एक साल से मजदूरी कर रहा था. गुरुवार को एम्बुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताते हैं कि मृतक अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बड़े अरमान के साथ परदेश गया था लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था. जिला पार्षद अरुण कुमार, महाशंकर चौधरी, उमेशचंद्र चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, विजय चौधरी, सरपंच रामबाबू चौधरी, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ साहब चौधरी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. दूसरी ओर नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 7 निवासी स्व. सीताराम सिंह के पुत्र हरेराम कुमार (28) की मौत मुम्बई में रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन की ठोकर से घटनास्थल पर ही हो गई. बताते हैं कि मृतक छठ पर्व के बाद जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करने मुम्बई गया था. वह एक बच्चे की पिता था. बुधवार को शव नाजिरपुर पहुंचते ही स्वजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही जिपा अरुण कुमार, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार झा ने स्वजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने बताया कि उसके साथ हुई हादसे से पूरा गांव मर्माहत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन