ePaper

Samastipur News:आम्रपाली एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं

Updated at : 08 Jun 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:आम्रपाली एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं

दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में पेंट्रीकार आईआरसीटीसी उपलब्ध कराता है. लेकिन आम्रपाली सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन ऐसे हैं आज भी यात्रियों को पेंट्रीकार की सुविधा नहीं मिल पाती है

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में पेंट्रीकार आईआरसीटीसी उपलब्ध कराता है. लेकिन आम्रपाली सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन ऐसे हैं आज भी यात्रियों को पेंट्रीकार की सुविधा नहीं मिल पाती है. यहां आईआरसीटीसी खान पान के लिए ट्रेन साइड वेंडिंग की सुविधा ही यात्रियों को उपलब्ध करा पता है. रेगुलर पेंट्रीकार नहीं होने के कारण यात्रियों को खानपान की काफी समस्या होती है. लंबी दूरी की ट्रेन होने के कारण 36 से 48 घंटे का वक्त यात्री ट्रेन में गुजारते हैं. ऐसे में ट्रेन साइड वेंडिंग के माध्यम से आपूर्ति की व्यवस्था कारगर नहीं होती है. इन हालातों में यात्रियों को प्लेटफार्म पर बिकने वाले खानपान के सामानों पर ही निर्भरता रहती है. जिन ट्रेनों में खानपान के लिए पेंट्रीकार सुविधा नहीं उपलब्ध हुई है उसमें आम्रपाली एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है. मिथिला, मौर्य, पूर्वांचल, मिथिलांचल आदि एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. इधर, आईआरसीटीसी के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ट्रेन साइड वेंडिंग के माध्यम से ही खानपान की आपूर्ति व्यवस्था इन ट्रेनों में की जा रही है. बताते चलें कि ट्रेन साइड वेंडिंग में संवेदक ट्रेन में सेवा उपलब्ध कराते हैं. ऐसे में उनके बैठने के लिए गार्ड के पास ही बोगी में व्यवस्था कर दी जाती है. ट्रेन में चार से 6 की संख्या में कर्मचारी खानपान व्यवस्था के लिए तैनात रहते हैं जो यात्रियों के डिमांड पर निश्चित जगह पर ट्रेन में खानपान की आपूर्ति करते हैं. ट्रेन साइड वेंडिंग स्टेशन पर खानपान यूनिट से खाना लेते हैं. इसके बाद इन्हें ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन