हसनपुर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक बंद घर को निशाना बनाया गया. अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Samastipur News: हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
बंद घर को बनाया निशाना
पीड़ित परिवार के अनुसार शासन गांव निवासी सुनील कुमार राय का घर बंद था. इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर फरार हो गए.
इस संबंध में सुनील कुमार राय के पुत्र सुमंत कुमार राय ने हसनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
हसनपुर थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










