21 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 21 जुलाई को एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह अवसर विशेष रूप से 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्हें काइटेक्स कंपनी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Samastipur News: जिला नियोजनालय की ओर से 21 जुलाई को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से काइटेक्स कंपनी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन

8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैंप में 8वीं एवं 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नियमित वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा, जहां उनका साक्षात्कार लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति केरल के कोच्चि स्थित कंपनी इकाई में की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन