विद्यापतिनगर में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 13 शामिल शिक्षक व बच्चे | Prabhat Khabar Network

शामिल शिक्षक व बच्चे | Prabhat Khabar Network

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल उद्घाटन किया. समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में भी एक मॉडल स्कूल का शुभारंभ हुआ, जो आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा.

विज्ञापन

Samastipur Education News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसी क्रम में विद्यापतिनगर प्रखंड के राजकीयकृत विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय, मऊ बाजिदपुर (दक्षिण) परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का विधिवत शुभारंभ किया गया.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन

विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी कुमार हर्ष, जदयू प्रदेश महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

अंचल अधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है. सरस्वती विद्या निकेतन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर कॉलेज के 79वें स्थापना दिवस पर अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ

आधुनिक शिक्षण पद्धति से होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और तकनीक आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई और विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग की अपील की.

नामांकन प्रक्रिया शुरू

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में आदर्श शैक्षणिक संस्थान की स्थापना से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी. इससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित होगा.

समारोह के अंत में अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया. प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण ने अतिथियों को पाग, चादर, माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक शैलेश प्रसाद सिंह, गणेश गिरि 'कवि', मणिकांत सिंह, कैलाश पासवान, लालबाबू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन