छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने समस्तीपुर में नीट पेपर लीक और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में छात्रों ने सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Samastipur News: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बैनर तले सोमवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली सह पैदल मार्च निकाला गया. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और केंद्र तथा राज्य सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

 चांदनी चौक से समस्तीपुर कॉलेज तक निकला मार्च

आक्रोश मार्च की शुरुआत शहर के चांदनी चौक से हुई. छात्र-छात्राएं पैदल मार्च करते हुए समस्तीपुर कॉलेज परिसर पहुंचे, जहां छात्र सभा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट ने की, जबकि संचालन नवनीत यादव ने किया.

नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि देश में नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है. उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें. उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.

शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

राजन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार राजभवन के अधिकारों को कमजोर कर डिग्री कॉलेजों को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है. उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि छात्र हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

आंदोलन में नवनीत यादव, अमन राय, अजय यादव, ललन यादव, हिमांशु शेखर, भरत कुमार, सुमन कुशवाहा, बिरजू कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज करने की मांग, बीडीओ को सौंपी संचिका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन