पीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

समस्तीपुर में माकपा ने नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और छात्र आंदोलनों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

Samastipur News: भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की समस्तीपुर जिला कमेटी के बैनर तले सोमवार को नीट पेपर लीक, जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन तथा पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

महासंघ कार्यालय से समाहरणालय तक निकला मार्च

प्रतिरोध मार्च की शुरुआत महासंघ कार्यालय से हुई. प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री का पुतला लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार पहुंचे. वहां केंद्र सरकार की शिक्षा और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. बाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक के समीप सभा आयोजित की गई.

सोनम वांगचुक और छात्रों के समर्थन में उठी आवाज

माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और छात्र-युवाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जन आंदोलनों को दमनात्मक तरीके से दबाने का प्रयास कर रही है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में माकपा राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, उपेंद्र राय, भोला राय, रघुनाथ राय, राघवेन्द्र यादव, दिनेश राय, उमेश कुमार, मयंक, सुबोध कुमार, गणेश महतो, राकेश कुमार पासवान, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, विष्णु देव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र-युवा शामिल हुए.


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन