डीजे बजाने का विरोध करना पड़ा भारी, वृद्ध दंपती पर लाठी-रॉड से हमला

Updated:
विज्ञापन

डीजे बजाने का विरोध करना पड़ा भारी, वृद्ध दंपती पर लाठी-रॉड से हमला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में डीजे बजाने और नाचने का विरोध करना एक वृद्ध दंपती और उनके स्वजनों को महंगा पड़ गया. आरोप है कि विवाद का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 65 वर्षीय महिला और उनके 70 वर्षीय पति समेत कई परिजनों के साथ जमकर मारपीट की. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी गांव में घर के सामने डीजे बजाने और नाचने का विरोध करना एक वृद्ध दंपती और उनके स्वजनों को भारी पड़ गया. आरोप है कि विवाद का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके 70 वर्षीय पति, नाती और अन्य परिजनों पर भी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. घटना में कई लोग घायल हुए हैं. मामले में शांति देवी के आवेदन पर सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

घर के सामने डीजे बजाकर नाचने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शांति देवी अपने पति प्रेमलाल पासवान के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान कुछ लोग डीजे बजाते हुए उनके घर के सामने पहुंचे और वहीं नाचने लगे. नाचने के दौरान आपस में गाली-गलौज और विवाद होने लगा.

आरोप है कि शांति देवी ने घर के सामने झगड़ा नहीं करने का अनुरोध किया. इसी बात से नाराज होकर देवेंद्र पासवान ने उनके बाल पकड़कर खींचा और मारपीट की.

लोहे की रॉड और पिस्तौल की बट से पीटने का आरोप

महिला के आवेदन के अनुसार, इसके बाद देवेंद्र पासवान ने अपने पुत्रों समेत अन्य लोगों को बुला लिया. आरोप है कि सभी लोग लाठी, लोहे की रॉड, खंती और अन्य हथियारों से लैस होकर पहुंचे.

पत्नी को बचाने पहुंचे प्रेमलाल पासवान पर भी कथित रूप से लोहे की रॉड और पिस्तौल की बट से सिर पर हमला किया गया. इससे उनका सिर फट गया और वह सड़क पर गिर पड़े.

नाती समेत कई लोगों पर हमला

हंगामे की आवाज सुनकर शांति देवी के नाती रौनक कुमार और विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे. आरोप है कि रौनक कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जबकि विकास कुमार के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गयी. इस दौरान उसके हाथ में चोट लगी.

परिजनों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए सरायरंजन सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में राम कुमार को रोककर उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गयी. आरोप है कि उसके सिर पर भी लोहे की रॉड से वार किया गया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के बाद सभी घायलों का इलाज सरायरंजन सरकारी अस्पताल में कराया गया. शांति देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: पूसा में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा के सीने और गर्दन में उतारी 4 गोलियां, बाइक सवार ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन