पूसा में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा के सीने और गर्दन में उतारी 4 गोलियां, बाइक सवार ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन

पूसा में छात्रा की हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जिले के पूसा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार सुबह स्कूल जा रही 19 वर्षीय 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के पूसा में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया मलंग स्थान के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाश ने छात्रा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं. गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

12वीं की छात्रा थी सुमन कुमारी

मृतका की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया बिष्णुपुर वार्ड संख्या 14 निवासी उमेश कुमार ठाकुर की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है. वह कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय, वैनी में 12वीं कक्षा की छात्रा थी.

पूसा में छात्रा की हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग.
पूसा में छात्रा की हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग.

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी. इसी दौरान करीब 9:15 बजे मलंग चौक के पास चंदौली की ओर से बाइक पर पहुंचे एक युवक ने छात्रा को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और उसके सीने के पास चार गोलियां दाग दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से चंदौली की ओर फरार हो गया.

घटनास्थल से चार खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए गए हैं. मृतका की मां का नाम संगीता देवी है.

 घटनास्थल पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोग.
घटनास्थल पर जुटी पुलिस और स्थानीय लोग.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन