नेपाल की बारिश का असर, कोसी-बागमती रेल पुलों पर बढ़ा पानी का दबाव, रेलवे अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल में भारी बारिश और कोसी बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सहरसा-मानसी रेलखंड पर कोसी और बागमती नदी के रेल पुलों पर दबाव बढ़ गया है. रेलवे ने परिचालन को सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं.

विज्ञापन

Samastipur News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश और कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सहरसा-मानसी रेलखंड पर कोसी और बागमती नदी के रेल पुलों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है. हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

विज्ञापन

 रेल पुल संख्या-47 पर बढ़ी निगरानी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार फंगो हॉल्ट स्थित रेल पुल संख्या-47 पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण उत्तर दिशा की ओर कटाव शुरू हो गया है. स्थिति को देखते हुए इस पुल को संवेदनशील मानकर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.

कटाव रोकने के लिए बोल्डर गिराने का कार्य शुरू

रेलवे ने कटाव प्रभावित स्थानों पर बोल्डर गिराने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि रेल पुल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे.

नाइट पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था

रेल प्रशासन ने दिन-रात निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की है. रात्रि के समय नाइट पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके और ट्रेन परिचालन प्रभावित न हो.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन