समस्तीपुर: डेढ़ माह से लापता मजदूर का शव टुकड़ों में बरामद, पैर में लगे स्टील से हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

मौके पर जुटी लोगों भीड़

समस्तीपुर के पुरुषोत्तमपुर में एक अधेड़ का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई. डेढ़ माह पहले घर से लापता लक्ष्मेश्वर सिंह की पहचान पैर में लगे स्टील से हुई. पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur News: हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर दाखिली गांव में सोमवार को एक अधेड़ का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-3 निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मेश्वर सिंह उर्फ लाछो सिंह के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची हलई थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Morwa News: डेढ़ माह पहले घर से हुआ था लापता

परिजनों के अनुसार लक्ष्मेश्वर सिंह करीब डेढ़ माह पहले अचानक घर से लापता हो गए थे. वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे. उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. परिवार और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. उनका बेटा बिट्टू भी दिल्ली से गांव आकर तलाश करने के बाद लौट गया था.

पैर में लगे स्टील से हुई पहचान

सोमवार दोपहर खेत में अलग-अलग स्थानों पर मानव शरीर के टुकड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. करीब पांच वर्ष पहले हुए एक हमले में लक्ष्मेश्वर सिंह के पैर में स्टील लगाया गया था. खेत में मिले पैर की हड्डी में स्टील लगा होने के कारण ग्रामीणों ने उनकी पहचान की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

अवैध संबंधों के विरोध की भी चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार मृतक गांव में कथित अवैध संबंधों का विरोध करता था. इसी कारण पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी, जिसमें उसका पैर गंभीर रूप से घायल हुआ था. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है. हालांकि अधिकारियों ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने की बात कही है.

एफएसएल टीम जुटी, हत्या के एंगल से जांच

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी बीके मेघावी, दरोगा सुजीत कुमार, हरिबल्लभ कुमार, कृष्ण कुमार, पिंकू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन