किराना दुकान का शटर काटकर एक लाख की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 10:23 PM
माधोपुर दिघरुआ इतवार हाट स्थित एक किराना दुकान से एक लाख से अधिक के नगद एवं कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी है.
ताजपुर . थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ इतवार हाट स्थित एक किराना दुकान से एक लाख से अधिक के नगद एवं कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी है. चोर दुकान के शटर का ताला काट कर अंदर प्रवेश किया. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर कटे हुए शटर पर पड़ी. इसके बाद दुकान के मालिक माधोपुर दिघरुआ निवासी लक्ष्मी राय को इसकी सूचना दी गयी. घटना की सूचना पाते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा. साथ ही इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की है. परंतु अब तक पुलिस चाेरों की पहचान कर पाने में विफल है. चोरी गये सामानों में चावल व दाल के पैकेट, रिफाइन, सरसों तेल, साबुन एवं नगद समेत एक लाख के लगभग सामान की चोरी होने की जानकारी मिली है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि अन्य दिनों की भांति ही बुधवार की संध्या व्यवसाय करने के बाद दुकान का शटर लगा कर अपने घर चला गया था. घटना की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से उसे मिली. दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने शटर में लगे ताले को काट कर अंदर प्रवेश किया. साथ ही दुकान से सामान व नकदी की चोरी करने के बाद आराम से चलते बने. पुलिस ने छानबीन की है. परंतु चोरों का पता लगाने में सफल नहीं हुई है. इधर, घटना के बाद चौक पर व्यवसाय करने वाले लोगों के बीच चिंता बढ गयी है. देखना है कि पुलिस कब तक चोरों का पता लगाने में सफल हो पाती है अथवा यह घटना भी फाइलों में दफन होकर रह जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










