Samastipur : ससुराल गये मरीचा के युवक का लौटा शव

हलई थाना क्षेत्र के मरिचा पंचायत के एक युवक अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था लेकिन उसका उसका शव लौटा.
मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के मरिचा पंचायत के एक युवक अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था लेकिन उसका उसका शव लौटा. इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मोहित सहनी की शादी उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में हुई थी. दो दिन पहले वह अपने घर से पत्नी को विदा कर कर लाने के लिए गया था. घर वाले का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई. हालांकि उसकी पत्नी दुर्गा देवी के द्वारा उजियारपुर थाना में यूडी मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल जारी है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




