Samastipur News:बैठक में रखा हसनपुर के विकास का विजन

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 05 Oct 2025 6:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड के पुसहो में रविवार को जनसुराज की प्राथमिक एवं संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता जनसुराज जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : प्रखंड के पुसहो में रविवार को जनसुराज की प्राथमिक एवं संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता जनसुराज जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. संचालन श्याम किशोर कुशवाहा ने किया. पर्यवेक्षक एनपी मंडल, जिला प्रभारी सुरेश पटेल आदि थे. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के संभावित पांच प्रत्याशी इंदु गुप्ता, इम्तियाज आलम, जयजय राम यादव, शबनम देवी व नितेश कुमार नीतू शामिल हुए. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि उपस्थित लोगों को एक फॉर्म दिया जा रहा है. इसमें वे अपनी पसंद के प्रत्याशी का नाम दर्ज कर सकते हैं. जिन्हें वे हसनपुर विधानसभा का जनप्रतिनिधि बनते देखना चाहते हैं. यदि कोई अन्य योग्य व्यक्ति भी जनता की पसंद में है तो उसका नाम भी फॉर्म में लिखा जा सकता है. यदि कोई प्रदेश नेतृत्व द्वारा चयनित प्रत्याशी का समर्थन करना चाहते हैं तो वह भी फॉर्म में उल्लेख कर सकते हैं. संभावित प्रत्याशियों ने जनता के समक्ष अपना विजन और हसनपुर के विकास की योजना प्रस्तुत किये. इस क्रम में इंदु गुप्ता ने कहा कि वे हसनपुर में उद्योग-धंधों की स्थापना को प्राथमिकता देगी. ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर यहीं मिल सके. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों का सुदृढ़ीकरण, बेहतर शिक्षा के लिए कॉलेज की स्थापना व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी. उन्होंने कहा कि हसनपुर की तरक्की तभी संभव है जब यहां के लोगों को अपने घर के पास ही रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन