Samastipur News:शिक्षिका ने पति से जान बचाने की लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:शिक्षिका ने पति से जान बचाने की लगाई गुहार

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पति से जान बचाने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पति से जान बचाने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. मुसरीघरारी थाना कांड सं. 148/25 के तहत दर्ज प्राथमिकी में शिक्षिका सोनाली कुमारी ने कहा है कि वह मूल रूप से जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत कुंडल वार्ड 11 निवासी रंजेश कुमार सिंह की पत्नी है. वर्तमान में वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार, क्वार्टर नं. 14 सी में रहती है. पूर्व में उनके पति ने उसके साथ काफी मारपीट की. जिसको लेकर उन्होंने महिला थाना में कांड सं. 65/24 दर्ज कराया. बाद में तलाक बाद सं. 41/25 दाखिल करवाई । इस पर उनके पति को नोटिस भेजा गया. जिससे वह बेहद नाराज हो गये. आक्रोशित होकर उसके पति ने बार-बार शिक्षिका के डेरा पर आकर उन्हें गला दबाकर मारने का प्रयास किया. आसपास के लोगों के जुट जाने से उसकी जान बच गई. इतना ही नहीं विगत 23 अगस्त को भी जब उक्त शिक्षिका ने बस पकड़ने के लिए वास्तु विहार के गेट पर आई तो पूर्व से घात लगाए उसके पति उसे पकड़ कर सरेआम बेइज्जती की. उस पर छिड़कने के लिए पॉकेट से एसिड की बोतल निकालने लगे. वह किसी तरह जान बचाकर बस में चढ़ गई. इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन