ePaper

उमस भरी गर्मी ने छीनी रातों की नींद व दिन का सुकून

Updated at : 18 May 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने छीनी रातों की नींद व दिन का सुकून

करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी का दौड़ जारी है. लोग परेशान हैं. मंद पुरवा हवा वातावरण में उमस घोल रही है. लोगों को कहीं चैन नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी का दौड़ जारी है. लोग परेशान हैं. मंद पुरवा हवा वातावरण में उमस घोल रही है. लोगों को कहीं चैन नहीं मिल रहा है. दिन में बिजली पंखा और कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. शाम ढलने पर कई घंटों तक लोग बेचैनी महसूस करने लगते हैं. रातों की नींद छीन चुकी है. आलम यह है कि देर रात तक लोग खुले आसमान के नीचे राहत पाने के लिए पड़े रहते हैं. लेकिन, वहां भी मच्छरों का प्रकोप दिखता है. लोगों की आंखें मुंदती नहीं कि वह टूट पड़ते हैं. नतीजा लोग सो नहीं पाते हैं. कमोवेश यह हालत शहर से लेकर गांव तक में एक जैसी है. ऐसे में सुबह छह बजे अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजने वाली माताओं को और भी परेशानी हो रही है. कामकाजी लोग जैसे-तैसे तैयार होकर समय से घर से तो निकल जाते हैं परंतु रास्ते को पार कर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल होता है. ऐसे में लोग शीत पेय पदार्थ की ओर आकर्षित होते हैं. नतीजा गन्ना रस से लेकर अन्य शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ी हुई है. जिसका प्रभाव इनकी कीमतों पर दिखने लगा है. उधर, डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी किये गये पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक इस उमस भरी गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिये गये हैं. जिससे पता चलता है कि अभी लोगों को इस उमस भरी गर्मी से दो-चार होते रहना पड़ सकता है. वैसे सुकून की बात यह है कि आगामी 21 व 22 मई के बीच हल्की वर्षा की संभावना जतायी गयी है. यदि पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो बारिश के बाद कुछ राहत मिल सकता है. अन्यथा माॅनसून के उतरने तक लोगों को इस उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा. इसे सोच-सोच कर आमलोग काफी परेशान हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन