डबल इंजन की सरकार से राज्य में विकास की तेज होगी रफ्तार : नित्यानंद

Updated:
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार से राज्य में विकास की तेज होगी रफ्तार : नित्यानंद

पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई व सीएम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में विकास की धारा बह रही है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए विकासात्मक योजनाओं को हरसंभव धरातल पर उतारने की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : पीएम नरेंद्र मोदी के अगुवाई व सीएम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में विकास की धारा बह रही है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए विकासात्मक योजनाओं को हरसंभव धरातल पर उतारने की कोशिश जारी है. डबल इंजन की सरकार से राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी. वहीं, देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा. यह बातें स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को मदुदाबाद में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कही. इससे पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उन्हें पुष्प गुच्छ,गुलदस्ते व बुके भेंट की गई. मंत्री ने मदुदाबाद स्थित सर्व कल्याणी दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. साथ ही लगातार तीसरी बार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाने के लिए कृतज्ञता प्रकट की. मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह गुल्लू, सुरेंद्र राय, राजकपूर सिंह, धर्मवीर कुमार कुंवर, अंजनी कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मुखिया प्रिंस सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि पिंकू सिंह, पूर्व मुखिया वीरचंद्र राय, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, सुधीर कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, जितेंद्र सिंह जीतू, सोनू सिंह, रवीश कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प���रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन