Samastipur News:विधायक ने अस्पताल का जायजा लेकर दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:विधायक ने अस्पताल का जायजा लेकर दिये कई निर्देश

विधायक राज कुमार राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने को ले दिया आवश्यक निर्देश दिये.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : विधायक राज कुमार राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने को ले दिया आवश्यक निर्देश दिये. इमरजेंसी सेवा के दौरान आवश्यक दवा मरीजों को उपलब्ध कराने व आशा ,ममता महिलाकर्मियों के लिए सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर का जायजा लेते हुए व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को ले विधायक ने सिविल सर्जन से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक सुझाव दिये. विधायक ने अस्पताल के मरीजों से मुलाकात करने के दौरान उनकी शिकायत का निवारण करते हुए इमरजेंसी सेवा के दौरान भी निश्चित रूप से दवा उपलब्ध करने को ले सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात करने के उपरांत मौके पर मौजूद संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को उचित निर्देश भी दिया. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की आशा एवं ममता महिला कर्मियों की मानदेय भुगतान के संबंध में एवं अस्पताल परिसर में उनके विधायक निधि से दी गई एम्बुलेंस सेवा के भी तत्काल शुरू करने को ले सीएस से उचित पहल करने का आग्रह किया. मौके पर संजीव कुमार कुशवाहा, राज कुमार आजाद, ललित कुमार यादव, संजीव कुमार चौधरी, रंजन महतो, सुनील महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन