Samastipur : न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा, सुबह में छायेगा मध्यम कुहासा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Dec 2025 6:44 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 13 से 17 दिसम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 13 से 17 दिसम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










