ePaper

Samastipur News:आत्मा की पहली बैठक में सदस्यों को कर्तव्यों का पढ़ाया गया पाठ

Updated at : 25 Nov 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:आत्मा की पहली बैठक में सदस्यों को कर्तव्यों का पढ़ाया गया पाठ

किसानों के हितार्थ विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को वर्तमान परिवेश में समन्वयकारी नीति अपनाने की जरूरत है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : समग्र विकास व बेहतर सुविधा के लिए सहयोग अपेक्षित है. किसानों के हितार्थ विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों को वर्तमान परिवेश में समन्वयकारी नीति अपनाने की जरूरत है. यह बातें मंगलवार को ई किसान भवन के सभागार में नवगठित प्रखंड स्तरीय आत्मा की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए आत्मा अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कही. संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश रजक ने किया. इस दौरान सदस्यों को कर्तव्यों एवं जिम्मेवारियों का पाठ पढ़ाया गया. इस क्रम में प्रखंड को कृषि जलवायु के दृष्टिकोण से विकसित करने, किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी देने, सरकार प्रायोजित लाभकारी योजनाओं को अपने अपने क्षेत्र के किसानों को बताना व इन योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, किसानों की समस्याएं सुनने व समाधान में मदद करने पर जोर देने की बात कही गई. इस दौरान सदस्यों ने बीज वितरण, रबी फसल का लक्ष्य निर्धारण, धान अधिप्राप्ति, उर्वरक की उपलब्धता सहित कई बिंदुओं पर अनौपचारिक चर्चा की. इस मौके पर पंसस चुल्हाई पासवान, कुंदन महतो, अनिल पासवान, रामभजन साह, कृषि समन्वयक निशांत कुमार, संजय कुमार, बीटीएम रवि कुमार मल्लिक, एटीएम धनंजय सिंह, सुधीर कुमार, लेखापाल चंदन कुमार, अरुण कुमार प्रभाकर, गरीबनाथ राय, विनोद शर्मा, संदीप कुमार, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवनाथ कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन