Samastipur News:28 व 29 नवंबर को होगा जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आगाज

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:28 व 29 नवंबर को होगा जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आगाज

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के सफल आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार कर युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के सफल आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार कर युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को मंच देने और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. विज्ञान मेला छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनके नवाचारों को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट माध्यम है. उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी भेजने का अनुरोध किया. 28 नवंबर को इसका उद्घाटन कर्पूरी सभागार में होगा. 25 नवंबर की शाम तक आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन युवाओं के लिए उपलब्ध होगा. ऑनलाइन आवेदन समस्तीपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट व ऑफलाइन आवेदन समाहरणालय स्थित कक्ष संख्या 108 से ले सकते है. प्रतिभागियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है. इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 15-29 वर्ष होनी चाहिए. युवा कलाकार अपने विधा अनुसार आवेदन फॉर्म भरकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं. राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य स्तरीय भागीदारी के लिए जिले के कलाकारों का चयन इस महोत्सव के माध्यम से किया जायेगा. चयनित कलाकार बाद में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे. 26 व 27 नवंबर को ऑडिशन होगा. जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि सात विधाओं में प्रतियोगिता होगी, जिसमें चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, समूह लोक नृत्य, वक्तृता, सामूहिक लोकगीत हैं. वही विज्ञान मेला का आयोजन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जायेगा. विज्ञान मेला में स्कूल और कॉलेजों के छात्र नवाचार, विज्ञान मॉडल, तकनीकी प्रयोग और शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे. युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला यह महोत्सव जिला स्तर पर उत्साह और रचनात्मकता से परिपूर्ण माहौल बनाने की तैयारी में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन