Samastipur News:कलाकारों के नाटक मंचन को दर्शकों ने सराहा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:कलाकारों के नाटक मंचन को दर्शकों ने सराहा

प्रखंड के हसनपुर गांव में अशोक नाट्य कला परिषद के बैनर तले शनिवार की रात्रि ऐतिहासिक ड्रामा मीर कासिम का मंचन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के हसनपुर गांव में अशोक नाट्य कला परिषद के बैनर तले शनिवार की रात्रि ऐतिहासिक ड्रामा मीर कासिम का मंचन किया गया. इसमें सौम्बर, मीर कासिम, एलिस सहित अन्य कलाकारों के अभिनय को मौजूद लोगों ने सराहा. अशोक नाटक कला परिषद के सचिव घनश्याम सिंह ने बताया कि नाटक कला परिषद का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपने पुराने संस्कृति से परिचित कराना है. इसके लिए अशोक नाट्य कला परिषद के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से निरंतर समय-समय पर नाटक का मंचन कराया जाता है. जिसमें युवाओं को प्रेरित कर उनसे धार्मिक, सामाजिक व ऐतिहासिक नाटकों में तरह-तरह के अभिनय करने के लिए प्रेरित किया जाता है. युवा बेहतर प्रदर्शन भी करते हैं. अभिनय के बाद आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. जिससे नाटक कला परिषद के सदस्यों का उत्साह बढ़ता है. कार्यक्रम की सफलता में जिला परिषद सुजीत सिंह, मन्नू सिंह, मंटून सिंह, घनश्याम सिंह, पवन सिंह, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह, संदीप पाटिल, राजीव सिंह, कुणाल सिंह, ददन सिंह, आशुतोष सिंह, रंजन सिंह, भूलन सिंह, जयशंकर सिंह, विजय सिंह, रंजीत मंडल, मुनमुन, मोलू, शुभम, शिवम, कुणाल, विशाल आदि ने द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन