ePaper

स्नान करने के दौरान किशोर की बूढी गंडक में डूबने से मौत

Updated at : 16 Mar 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
स्नान करने के दौरान किशोर की बूढी गंडक में डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के नरहन स्थित बूढ़ी गंडक नदी में होली के खेलने के बाद स्नान के लिए गंडक नदी गये किशोर की नहाने के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरहन स्थित बूढ़ी गंडक नदी में होली के खेलने के बाद स्नान के लिए गंडक नदी गये किशोर की नहाने के दौरान मौत हो गयी. उसकी पहचान अधिवक्ता अजीत कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार उर्फ बाबू साहब के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि होली के दिन कादो-माटी का खेल खेलने के बाद नरहन के युवाओं की टोली स्नान के लिए बूढ़ी गंडक नदी गये थे. इसमें अभिनव भी शामिल था. इसी क्रम में बाबू साहब गहरे पानी में चला गया. जिससे वह डूब गया. जब तक लोग समझ पाये और उसे खोजबीन कर बाहर निकल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना मिलते ही नरहन में होली का रंग फीका पड़ गया. घटना की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पंचनामा के आधार पर पोस्टमार्टम न करा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन