Samastipur News:शिक्षकों को साल रहा साथी की मौत का गम

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:शिक्षकों को साल रहा साथी की मौत का गम

सड़क हादसे में मधेपुर के पास सोमवार की अचानक दो शिक्षकों की मौत व अन्य तीन शिक्षकों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर छा गई.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : सड़क हादसे में मधेपुर के पास सोमवार की अचानक दो शिक्षकों की मौत व अन्य तीन शिक्षकों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. प्रारंभ में शिक्षकों की मौत के संदर्भ में कई तरह की भ्रांतियां थीं, किंतु बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई. शिक्षिका रेखा कुमारी साथी शिक्षकों की मौत और जख्मी होने की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जाया करती थी. शिक्षक अमरेंद्र कुमार राय, कामिनी कुमारी, जूही कुमारी, रत्न प्रिया, सुनैना देवी व रेखा कुमारी की टोली प्रति दिन विद्यालय आने जाने का काम ऑटो से करते थे. सोमवार को रेखा कुमारी विद्यालय से छुट्टी ले रखी थी. किंतु अन्य शिक्षक मदुदाबाद से दलसिंहसराय के लिए सुबह में ऑटो से रवाना हुए थे. साथियों की मौत से शिक्षकों को गम साल रहा है. शिक्षिका कामिनी कुमारी एवं शिक्षक अमरेन्द्र प्रसाद राय का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा. जहां परिजनों के चीत्कार से सम्पूर्ण क्षेत्र गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घर पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिक्षिका कामिनी कुमारी का अंतिम संस्कार गंगा के अयोध्या घाट एवं अमरेंद्र कुमार राय का सरारी घाट पर किया गया. घटना पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह, प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रेमलता, धर्मेंद्र साह, माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील, मुखिया विनय कुमार, जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह, प्रवक्ता संजीव कुमार राय, मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन