Samastipur : विभूतिपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : विभूतिपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

थाना क्षेत्र के चुरा महथी वार्ड 11 निवासी गणेशी राम के पुत्र वधु व शिवम कुमार की पत्नी शबनम कुमारी (21) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई.

विज्ञापन

विभूतिपुर . थाना क्षेत्र के चुरा महथी वार्ड 11 निवासी गणेशी राम के पुत्र वधु व शिवम कुमार की पत्नी शबनम कुमारी (21) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उसके गले में फंदा का निशान था. इसकी जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कर्रख वार्ड 3 निवासी मृतका की मां कृष्णा देवी ने बताया कि शबनम की शादी शिवम कुमार के साथ पिछले वर्ष हुई थी. ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई है. सास जगमाया देवी ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था. आत्महत्या कर ली है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला खुलासा होगा. आवेदन अप्राप्त है. वैसे पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन