Samastipur News:लोन वसूली के लिए पैक्स को कमीशन देने का सुझाव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:लोन वसूली के लिए पैक्स को कमीशन देने का सुझाव

केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आमसभा की गई. झंडोत्तोलन दरभंगा के संयुक्त निबंधक विकास कुमार बरियार ने किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आमसभा की गई. झंडोत्तोलन दरभंगा के संयुक्त निबंधक विकास कुमार बरियार ने किया. अध्यक्षता सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की. संचालन उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया. वार्षिक आमसभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि सह बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया. बिस्कोमान के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए पैक्स लगातार काम कर रहा है. बिहार के विकास में पैक्सों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वार्षिक आमसभा में विगत वर्ष की वार्षिक बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, विगत वर्ष के वार्षिक प्रतिवेदनों का अनुमोदन, तुलन पत्र व आय-व्यय का अनुमोदन व बजट की स्वीकृति, सूचीबद्ध सनदी लेखाकार से कराये गये अंकेक्षणों का अनुमोदन, नाबार्ड व अन्य वाणिज्यिक बैंकों से प्राप्त लोन का अनुमोदन, बैंक में अंगीकृत लोन का अनुमोदन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि वर्तमान बैंक ने 44 वर्षों का सफर पूरा किया है. इस सफर में बैंक लगातार विकास कर रहा है. अंकेक्षक के द्वारा बैंक को ए ग्रेड दिया गया है. सहकार भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है. लोन वसूली के लिए पैक्स को कमीशन देने का सुझाव दिया गया है. बैंक का कैपिटल 954 करोड़ है जो पिछले वर्ष से 84 लाख अधिक है. इस अवसर पर वैशाली अध्यक्ष सुधीर रंजन, निदेशक राम कलेवर सिंह, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक श्याम सुंदर प्रसाद, निदेशक राम कुमार यादव, निदेशक प्रवीण रौशन, निदेशक रंजन पासवान, निदेशक प्रभा कुमारी, निदेशक अंजू देवी, अंकेक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार, इफको के जिला प्रबंधक मो. फराज अहमद, कुमार प्रसिद्ध झा, पूर्व शाखा प्रबंधक श्याम शंकर चौधरी, सुशील चौधरी, मृत्युंजय किशोर ठाकुर, सहायक प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, लोन पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार, रामविनेश दास, जे. शांडिल्य, विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रबंधक शंकर सिंह, शशिकला कुमारी, रूपम कुमारी, अनंत कुशवाहा, राकेश कुमार ठाकुर, संदीप सरकार सहित जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन