Samastipur News:बालान नदी में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बालान नदी में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 9 में बलान नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 2 निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र संजीव कुमार (18) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 9 में बलान नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 2 निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र संजीव कुमार (18) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को संजीव अपने दोस्तों के साथ बलान नदी किनारे बने वैरवपट्टी घाट पर नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता देख दोस्त लोग चिल्लाने लगे. हल्ला सुन कर जुटे आसपास के लोग संजीव को बचाने के लिए नदी में कूद गये परन्तु वह गहरे पानी में चला गया. जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से संजीव के शव को नदी से बाहर निकाला गया. वहीं सूचना पर पहुंचे संजीव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्वजनों ने बताया कि संजीव गांव में ही रह कर मैट्रिक का पढ़ाई कर रहा था. तीन भाइयों में वह सबसे छोटा भाई था. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि बालान नदी की उड़ाही की गई है परन्तु जैसे-तैसे उड़ाही कर के नदी को छोड़ दिया गया है. जिससे नदी में कही पर ज्यादा गड्ढा हो गया है. यह खतरनाक है. जिस कारण नदी घाट पर नहाने के दौरान लोगों को पता नहीं चलता. वह गड्ढे में चले जाते हैं. जिस कारण हादसा हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन