Samastipur News:मुसरीघरारी में खेल प्रतियोगिता आयोजित

Published by : Ankur kumar Updated At : 21 Dec 2025 7:04 PM

विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को नगरपंचायत मुसरीघरारी के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन : स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को नगरपंचायत मुसरीघरारी के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. संबोधित करते हुए मुसरीघरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है. साथ ही हमें टीम वर्क, सहयोग और नेतृत्व क्षमता भी सिखाता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने कहा कि खेल हमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है. जिससे हम जीवन के हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. उन्होंने कहां कि खेल के माध्यम से हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रख सकते हैं. मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं. खेल हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करता है. इसलिए खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीएं. प्रतियोगिता में नगर पंचायत मुसरीघरारी क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप तथा क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल थीं. मौके पर वार्ड पार्षद मो. फरहान, होरिल, अशोक रजक, मो. राजा, सुधीर कुमार, विजय बैठा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन