Samastipur News:हुजूर, पदाधिकारी मांग रहे आशियाना के बदले नजराना

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:हुजूर, पदाधिकारी मांग रहे आशियाना के बदले नजराना

जिलाधिकारी समेत वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर आवास योजना में सिटी मैनेजर द्वारा नाजायज राशि मांगने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Samastipur News:ताजपुर : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 के वार्ड पार्षद दुर्गा प्रसाद ने जिलाधिकारी समेत वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर आवास योजना में सिटी मैनेजर द्वारा नाजायज राशि मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि राशि नहीं देने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 को छोड़ कर अन्य सभी वार्ड के लाभुक के खाते में आवास योजना की राशि आ गयी है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है. कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने इस आरोप की जांच करने के लिए सशक्त कमेटी को निर्देश दिया है. इस संबंध में सिटी मैनेजर से पूछने पर उन्होंने लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन