ePaper

Samastipur News:सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 को

Updated at : 21 Oct 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 को

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई (अंग्रेजी माध्यम) के छठी कक्षा में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन कार्यक्रम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई (अंग्रेजी माध्यम) के छठी कक्षा में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन कार्यक्रम जारी कर दिया है. छठी कक्षा में नामांकन के लिए 1 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने के बाद परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छठी कक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित हैं. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी. शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्टूबर को (एक बजे से 3:30 बजे तक) होगी. मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में संभावित है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छठी कक्षा में नामांकन के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. इसमें प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा एवं मुख्य प्रवेश परीक्षा शामिल हैं. इसके बाद मुख्य प्रवेश परीक्षा के लिए मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षा के लिए चिकित्सा बोर्ड के समक्ष उपस्थिति होना होगा. इसमें सफल होने के बाद ही प्रवेश की स्वीकृति मिलेगी. परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बिहार सरकार द्वारा पांचवीं कक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे. ऑनलाइन भरे गये परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी अभ्यर्थियों या उनके अभिभावक निकाल कर उस पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर सुरक्षित रख लेंगे. प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पिक प्रश्नों पर आधारित होगी. कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट की होगी. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे. प्रारंभिक परीक्षा में हिंदी के 30, विज्ञान के 25, सामाजिक विज्ञान के 25, गणित के 40 व अंग्रेजी के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं, मुख्य प्रवेश परीक्षा के प्रथम पाली में 150 अंकों में 100 अंक गणित से दीर्घ उत्तरीय पूछे जायेंगे. 50 अंकों की बौद्धिक क्षमता ऑब्जेक्टिव प्रकार की होगी. परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की होगी. द्वितीय पाली के 150 अंकों के प्रश्न-पत्र में हिंदी 40 अंक, अंग्रेजी 40 अंक, विज्ञान 40 अंक और सामाजिक विज्ञान से 30 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन