अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

Updated at : 28 Jun 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

प्रखंड के रमैया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के रमैया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें151 कुवांरी कन्याओं सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कुंवारी कन्याएं कलश को शिरोधार्य कर गंगा से लाये गये जल भरने के लिए बाबा केवल स्थान पहुंची. जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद जल भरा गया. सभी कन्याएं नगर परिक्रमा करती हुई जगह-जगह लोगों को धर्म के प्रति आस्था का जागृत करती हुई मंदिर परिसर पहुंची. तदुपरांत तैंतीस कोटि देवी-देवताओं के आह्वान के बीच अष्टयाम स्थल पर कलश का प्रतिष्ठापन किया गया. इस दौरान हरे कृष्णा हरे राम, गौड़ी शंकर जय हनुमान के महामंत्र से संपूर्ण दिशाएं गुंजित हो रही थी. इस मौके पर सुधीर राय, योगेन्द्र राय, अविनाश कुमार, दुलो राय, राजगीर राय, विपिन कुमार, कन्हैया कुमार सहित ग्रामीणों की सक्रियता देखी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन