दो महीने में 0.89 मिलियन टन माल का लदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 11:26 PM
सोनपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम दो महीने अप्रैल से मई में पिछले वर्ष की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 46% की वृद्धि दर्ज की है.
समस्तीपुर : सोनपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम दो महीने अप्रैल से मई में पिछले वर्ष की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 46% की वृद्धि दर्ज की है. मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 8 लाख 90 हजार टन माल की ढुलाई की गई. इसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम पदार्थ, फर्टिलाइजर, मक्का एवं अन्य सामग्री शामिल हैं. इससे रेलवे को 118 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है. पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में सोनपुर मंडल ने 6 लाख 10 हजार टन माल की ढुलाई की थी. इससे रेलवे को 78 करोड़ के राजस्व प्राप्ति हुई थी. मंडल के विभिन्न रैक प्वाइंट्स से 120 रैक द्वारा केवल मक्का लदान किया गया. इससे रेलवे को 47 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है. माल लदान व ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के अधिकारियों ने व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय-समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है. यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










