शकुंतला टीवीएस लोन मेला: पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने किया उद्घाटन, ग्राहकों को सौंपी चाबी
ग्राहक को चाभी सौंपते विधायक। | Prabhat Khabar Network
दलसिंहसराय के शकुंतला टीवीएस में लोन मेला और एक्सचेंज ऑफर शुरू हुआ। विधायक आलोक मेहता ने किया उद्घाटन, ग्राहकों को मिल रही है आसान फाइनेंस की सुविधा।
Shakuntala TVS Mela: टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस परिसर में सोमवार को लोन मेला सह एक्सचेंज ऑफर का विधिवत उद्घाटन किया गया. पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आलोक मेहता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्राहकों को एक ही स्थान पर वाहन खरीदारी, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर और आसान ऋण सुविधा का लाभ मिलता है:
- चाबी सौंपी: कार्यक्रम के दौरान नई गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक उमेश प्रसाद सिंह और विनोद पासवान को अतिथियों द्वारा गाड़ियों की चाबी सौंपी गई.
- ग्राहकों ने जताया आभार: चाबी प्राप्त कर ग्राहकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शकुंतला टीवीएस प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया.
आसान फाइनेंस और विशेष एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध
शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि मेले के दौरान ग्राहकों को दोपहिया वाहनों पर विशेष फाइनेंस विकल्प और बेहतर एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है. प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विवि में प्रसार शिक्षा परिषद की बैठक: कुलपति ने कहा- केवल उत्पादन नहीं, किसानों को उद्यमी बनाने पर दें जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










