समस्तीपुर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: 31 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय घेराव

Updated:
विज्ञापन

जुलूस निकालते कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने समस्तीपुर में 31 सूत्री मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।

विज्ञापन

Bihar Employees Protest: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्यव्यापी आह्वान पर आंदोलन के दूसरे चरण में कर्मचारियों ने समाहरणालय पर 31 सूत्री मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अपर समाहर्ता को सौंपा. शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए प्रदर्शन समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर एक विशाल सभा में तब्दील हो गया. प्रदर्शन का नेतृत्व अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के पवन कुमार, राजस्व कर्मचारी संघ के महेंद्र पंडित, पंचायत सचिव संघ के चेतनारायण यादव और चिकित्सा संघ की रंजना कुमारी, रेखा कुमारी व अनिता कुमारी ने किया.

विज्ञापन

बायोमेट्रिक व ओपीएस समेत गूंजे कई अहम मुद्दे

प्रदर्शन का संचालन करते हुए महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने 31 सूत्री मांगों को विस्तार से रखा:

  • प्रमुख नारे: "बायोमेट्रिक नहीं चलेगा ओपीएस देना होगा", "ठेका संविदा आउटसोर्सिंग बंद करो", "आठवां पे कमीशन लागू करो" और "चार लेबर कोड वापस लो" जैसे नारों से परिसर गूंज उठा.
  • आगामी आंदोलन: 18 अगस्त को चिकित्सा संघ के बैनर तले स्वास्थ्य सचिव के नाम ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा.
  • दिल्ली मार्च: आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल प्रदर्शन में समस्तीपुर से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे.

विधायक अजय कुमार ने किया समर्थन

महासंघ भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति थोपने के आदेश को गलत बताया. उन्होंने कहा कि इस अव्यवहारिक आदेश से जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिक्कतें आएंगी. प्रदर्शन में सगीर अहमद, जगदीश कुमार, रविंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत झा, कुमार अंबुज समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: 13-14 अगस्त के सत्याग्रह आंदोलन को माले का समर्थन, राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चयन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन