50 किलो गांजा, हेरोइन व 1.30 लाख नकद बरामद, 3 महिलाएं गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7 पीसी में जानकारी देते डीएसपी | Prabhat Khabar Network

शाहपुर पटोरी में पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और हेरोइन बरामद की। मुख्य आरोपी की तलाश जारी, कई गिरफ्तारियां हुई हैं।

विज्ञापन

Shahpur Patori Raid: थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात तस्कर दीपक कुमार साह के घर पर छापेमारी कर मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 6 घंटे तक चलाई गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा, हेरोइन, नकद और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी ने दी जानकारी

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई थी. छापेमारी में निम्नलिखित सामान बरामद हुए:

  • नशीले पदार्थ: लगभग 50 किलो गांजा और 3 साबुनदानी हेरोइन.
  • नकदी व वाहन: ₹1 लाख 30 हजार रुपये नकद और 4 मोटरसाइकिलें.
  • अन्य सामग्री: 6 मोबाइल फोन, वजन तोलने की मशीन और कोटा पैक करने वाली कैप्सूलनुमा 12 हजार डिब्बियां.

तीन महिलाएं गिरफ्तार, मुख्य तस्कर की तलाश

डीएसपी ने बताया कि मौके से गुड़िया देवी, कंचन कुमारी और कविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी दीपक कुमार साह और उसके भाई टुनटुन कुमार के खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं.

यह कार्रवाई सिविल ड्रेस में पुलिस, मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ कुमोद रंजन और डीएसपी के संयुक्त नेतृत्व में की गई. गुप्त छापेमारी से इलाके के नशीले पदार्थों के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: 31 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय घेराव


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन